Skip to main content

Real jindagi Life quotes :तू जिंदगी को जी, उसे समझने की कोशिश न कर


तू जिंदगी को जी, 
उसे समझने की कोशिश न कर
सुन्दर सपनो के ताने बाने बुन,
उसमे उलझने की कोशिश न कर
चलते वक़्त के साथ तू भी चल, 
उसमे सिमटने की कोशिश न कर
अपने हाथो को फैला, खुल कर साँस ले, 
अंदर ही अंदर घुटने की कोशिश न कर
मन में चल रहे युद्ध को विराम दे, 
खामख्वाह खुद से लड़ने की कोशिश न कर
कुछ बाते  मुझ पर भी  छो ड़ दे, 
सब कुछ खुद सुलझाने की कोशिश न कर
जो मिल गया उसी में खुश रह, 
जो सकून छीन ले वो पाने की कोशिश न कर
रास्ते की सुंदरता का लुत्फ़ उठा, 
मंजिल पर जल्दी पहुचने की कोशिश न कर..



Comments